Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बाल धोने 30 मिनट पहले लगाएं ये 4 चीजें, हर वॉश के बाद दिखेगी शाइन

शाइनी बाल ब्यूटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं. लेकिन कुछ लोगों के बाल धुलने के बाद भी काफी रूखे नजर आते हैं. बालों को चमकदार बनाने के लिए लोग हजारों रुपये भी खर्च कर देते हैं. हेयर वॉश से पहले लोग ऑयलिंग तो करते ही हैं, लेकिन अगर कुछ नेचुरल इनग्रेडिएंट्स को बालों में अप्लाई कर लिया जाए तो इससे न सिर्फ हेयर प्रॉब्लम दूर होंगी बल्की शैंपू के बाद आपके बाल काफी मुलायम और शाइनी भी नजर आएंगे.

बालों को शाइनी और स्ट्रांग बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं बल्कि सही देखभाल की जरूरत होती है. अगर शैंपू के बाद बाल काफी रूखे दिखाई देते हैं तो बाल धोने से एक या आधे घंटे पहले कुछ ऐसे इनग्रेडिएंट हैं जो बालों में अप्लाई करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलता है. तो चलिए जान लेते हैं.

दही करें अप्लाई

बालों को मुलायम बनाए रखने और स्कैल्प को डैंड्रफ फ्री रखने के लिए दही एक बेहतरीन इनग्रेडिएंट है और ये आपके बालों को को कंडीशनिंग करने का भी काम करता है, जिससे हेयर वॉश के बाद आपके बाल काफी मुलायम और शाइनी हो जाते हैं. दही को चम्मच से फेंट लें और फिर स्कैल्प से लेकर सिरों तक लगाएं. आधे घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको काफी बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा. डैंड्रफ की ज्यादा समस्या हो तो खट्टा दही लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है या फिर साथ में कुछ बूंदे नींबू की मिला लें.

अंडा है बेहतरीन कंडीशनर

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और प्रोटीन आपके बालों में चमक तो लाता ही है, साथ ही हेयर फॉल की समस्या से भी छुटकारा मिलता है और बाल मजबूत बनते हैं. बालों की लेंथ के हिसाब से दो या तीन अंडे ले लें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों में अप्लाई करें. 15-20 मिनट बाद शैंपू कर लें.

केले का हेयर मास्क

केला आपकी सेहत के साथ ही बालों की हेल्थ सुधारने में भी कारगर रहता है. एक या दो पके हुए केले लेकर मैश कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें. इसमें चाहे तो दही एड कर सकती हैं. इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें और 20 से 25 मिनट बाद बाल धो लें.

एलोवेरा जेल

ज्यादातर घरों में एलोवेरा का पेड़ आसानी से मिल जाता है और ये एक फ्री का इनग्रेडिएंट है जो आपके बालों को हाइड्रेट करने के साथ ही कई हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है. एलोवेरा जेल को पत्तों से अलग कर लें और इसे मिक्सी जार में डालकर ब्लेंड करें. इससे यह काफी स्मूद हो जाएगा और बाल धोते वक्त दिक्कत नहीं होगी. इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करके आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर शैंपू कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.