Breaking News in Hindi

‘बिग बाॅस’ के घर में एंट्री करेगा ‘अनुपमा’ का ये फेमस स्टार, जानिए सभी कंटेस्टेंट्स के नाम

इंदौर।  टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बाॅस’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ‘बिग बाॅस 17’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं, अब एक और नाम सामने आ रहा है। टीवी का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ के समर शाह यानी सागर पारेख, जिन्होंने पारस कलनावत को शो में रिप्लेस किया था, अब वे भी बिग बाॅस के घर में एंट्री करने वाले हैं। लंबे समय तक शो में काम करने के बाद अब सागर ने ‘अनुपमा’ शो को क्वीट कर दिया है, जिसके कारण शो में नया ट्विस्ट देखने को मिला है। सागर का कहना है कि उन्हें ‘बिग बॉस 17’ का ऑफर मिला है।

अनुपमा के समर होंगे शामिल

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सागर पारेख ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया गया था। अभी भी मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। मैंने अभी तक शो में जाने का मन नहीं बनाया है। मेरे पेरेंट्स इसके खिलाफ हैं, इसलिए मैं काफी कन्फ्यूज हूं।” बता दें कि बिग बॉस के पहले सागर पारेख को डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का ऑफर भी मिला है। इस शो के मेकर्स के साथ भी अभी सागर की टीम की बातचीत जारी है। अभी तक सागर ने किसी भी शो के लिए हां नहीं कहा है।

सागर को मिला दो शो का ऑफर

हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सागर किस शो में अपना जलवा बिखेरने जाते हैं। बता दें कि अनुपमा शो में सागर पारेख का ट्रैक खत्म हो गया है। हाल ही में अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो जाती है, जिसके बाद शो की कहानी में नया मोड़ दिया गया है। वहीं, ‘बिग बॉस 17’ की बात करें, तो 15 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत होने वाली है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ईशा मालवीय, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और कंवर ढिल्लों का नाम सामने आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप