Breaking News in Hindi

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने आइसीसी विश्व कप में एक गेंद पर बटोरे 13 रन

इंदौर। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार को हुए आईसीसी विश्व कप 2023 के मैच में किवी बल्लेबाज माइकल सेंटनर ने केवल एक गेंद पर 13 रनों बनाने का लगभग नामुमकिन कारनामा कर दिखाया। सेंटनर ने यह अनोखी उपलब्धि न्यूजीलैंड की पारी की अंतिम गेंद पर हासिल किया।

दरअसल, नीदरलैंड्स की पारी का अंतिम ओवर बास डी लीड फेंक रहे थे। पारी खत्म होने में एक गेंद बची थी। डी लीड ने सेंटनर को फुलटास फेंकी, जिसे सेंटनर ने ऊपर से मारते हुए छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इस गेंद को नोबाल करार दिया और न्यूजीलैंड को फ्री हिट दी। सेंटनर फिर स्ट्राइक पर थे और इस बार फिर डी लीड ने लो फुलटास फेंकी। सेंटनर ने इस गेंद को बैकवर्ड पाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस तरह न्यूजीलैंड को दो छक्कों और एक नोबाल की मदद से एक गेंद पर 13 रन मिले।

सेंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए अंतिम ओवरों में दो छक्के और तीन चौके जड़ते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया।

99 रनों से जीता न्यूजीलैंड

हैदराबाद में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स पर 99 रनों की आसान जीत दर्ज की। 31 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 गेंदों पर नाबाद 36 रनों की पारी खेलते हुए 7 विकेट पर 322 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड्स की पारी को 46.5 ओवरों में 223 रनों पर समेट दिया। सेंटनर ने 59 रन देकर 5 विकेट भी हासिल किए। वह इस विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बनें।

इस जीत की मदद से न्यूजीलैंड के दो मैचों में दो जीत हो गई है। पहले मैच में उसने गत विश्व कप विजेता इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप