Breaking News in Hindi

बिग बाॅस के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे सलमान खान? शो के मेकर्स ढूंढ रहे हैं नया होस्ट

बिग बाॅस ओटीटी के सक्सेसफुल सीजन के बाद अब जल्द ही टेलीविजन पर ‘बिग बॉस 17’ शुरू होने वाला है। इस रियलिटी शो का दर्शकों को हर बार बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बाॅस के हर सीजन को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। हर साल बिग बॉस सितंबर एंड या अक्टूबर के महीने में टीवी पर प्रसारित किया जाता है। ऐसे में जल्द ही यह शो देखने को मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 17 बाकी सीजन से काफी अलग होने वाला है। इस बार कपल्स और सिंगल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। हालांकि, इस बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है।

मेकर्स ढूंढ रहे शो का नया होस्ट

बता दें कि बिग बॉस का लगभग हर सीजन सलमान होस्ट करते आए हैं। उनके बिना बिग बाॅस अधूरा लगता है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि बिग बाॅस के नए सीजन में सलमान खान दिखाई नहीं देंगे। बिग बाॅस ओटीटी को भी इस बार सलमान ने ही होस्ट किया था। जिसमें देखा गया है कि ओटीटी के पिछले सीजन से इस सीजन को काफी पसंद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 17’ के मेकर्स शो के लिए नए होस्ट की तलाश कर रहे हैं। सलमान खान शो में वीकेंड के वार को होस्ट नहीं करेंगे। इसके कारण मजबूरन मेकर्स को नया होस्ट ढूंढना पड़ रहा है।

अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं सलमान

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं। टाइगर 3 की शूटिंग के बिजी शेड्यूल होने के कारण सलमान इस फिल्म पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। दिवाली के खास मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग भी नवंबर में शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 17 के शुरुआती कुछ एपिसोड सलमान होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में मेकर्स की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...