Breaking News in Hindi

बिजासन घाट पर ट्रक ने मारी बस को टक्‍कर, एक की मौत, 31 यात्री घायल

बड़वानी। सेंधवा के समीप बिजासन घाट पर ट्रक और बस की टक्‍कर में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 31 अन्‍य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में बस पलट गई। घायलों को सेंधवा के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना मप्र और महाराष्‍ट्र सीमा पर हुई है।

पांच गम्‍भीर घायल

इनमें पांच गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक गंभीर बालिका को इंदौर भेजा गया। मृतक का नाम मिस्त्री पिता मांगू है। सेंधवा में घायलों की सेवा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। गौरतलब है कि एबी रोड पर बिजासन घाट के खड़े उतार पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....