Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बिना वर्दी ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मी जवानों पर अवैध वसूली के भी आरोप अधिकारियों से शिकायत

रायपुर। रायपुर रेल मंडल में आरपीएफ जवान इन दिनों बिना वर्दी के डयूटी बजा रहे है।इसकी शिकायत लगातार आरपीएफ के अधिकारियों तक पहुंच रही है।अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए है। रायपुर समेत पूरे मंडल में आरपीएफ के कई जवानों को बिना वर्दी के ड्यूटी करते देखा जा रहा है। ये जवान टास्क टीम में भी नहीं है। कथित रूप से आरपीएफ में इन जवानों को स्पेशल ड्यूटी में होना बताया जाता है, लेकिन थाने में पदस्थ ये जवान किस प्रकार की स्पेशल ड्यूटी करते है यह विभाग के लिए जांच का विषय है।

पिछले दिनों मंदिरहसौद आरपीएफ पोस्ट में पटरी चोरी का एक मामला सामने आया था। इस केस की जांच करने आरपीएफ की टीम बिना वर्दी के मंदिरहसौद पुलिस थाने पहुंची थी। इसे लेकर थानाकर्मियों से आरपीएफ के जवानों का विवाद भी हो गया था। हालांकि बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से विवाद समाप्त हो गया। जानकार सूत्रों ने बताया कि आरपीएफ के जवान अक्सर बिना वर्दी के ही चेकिंग, गश्त के अलावा प्रकरणों की जांच करने जाते है। इसकी शिकायत आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्टेशन में बिना वर्दी घूमते है जवान

रायपुर रेलवे स्टेशन के अलावा भाटापारा, तिल्दा समेत अन्य छोटे स्टेशनों में आरपीएफ जवान बिना वर्दी के घूमते हैं। आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन में संदिग्ध, आसामाजिक तत्वों के साथ पाकिटमार, तस्कर और बदमाश किस्म के लोग सक्रिय हैं। इसे ध्यान में रखकर कुछ आरपीएफ जवानों को बिना वर्दी में नजर रखने तैनात किया जाता है ताकि बदमाश उन्हें वर्दी में देखकर फरार न हो जाए।

वसूली की शिकायत भी

बिना वर्दी में घूमने वाले आरपीएफ जवानों पर अवैध वसूली के भी आरोप लग रहे हैं। दरअसल वर्दी में खुलेआम उगाही करने से जवान बचते है, यहीं कारण है कि वसूली करने के लिए सादे लिबास में ये अनैतिक काम में लिप्त रहते है।

रायपुर पोस्ट प्रभारी एमके मुखर्जी ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट के सभी जवानों को वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए है। निर्देश का पालन नहीं करने पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.