Breaking News in Hindi

बिल्ली का शिकार कर रहा था अजगर, गांव वाले अगरबत्ती जलाकर करने लगे पूजा पाठ…(video)

बैतूल : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के मरकाढाना गांव में अजगर एक बिल्ली का शिकार कर रहा था। अजगर को बिल्ली का शिकार करते देख ग्रामीण डर गए। ग्रामीण अगरबत्ती लगाकर अजगर की पूजा करने। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी। जिस पर सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहुंचे और इस अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर से पकड़ा।

सर्पमित्र आदिल खान ने बताया कि  मरकाढ़ाना से हमें एक रेस्क्यू कॉल आया। उनके माध्यम से बताया गया कि एक बड़ा अजगर गांव में बैठा है और बिल्ली को खा रहा है। जिस पर हमने उन्हें बताया कि अजगर के पास ना जाएं उसे भोजन करने दें तब तक हम लोग वहां पहुंच जाएंगे। लगभग 45 मिनट बाद हम गांव पहुंचे और देखा कि अजगर ने बिल्ली का भोजन कर लिया है और वह घर से आगे की तरफ बढ़ रहा था।

आसपास काफी भीड़ थी। जैसे ही हम वहां पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनके घर अजगर निकला था वे एक कप में दूध भरकर लाए और बोले बेटा इसे दूध पिला दो जिसपर हमने उन्हें समझाया कि सांप दूध नहीं पिता है। इसके बाद उन्होंने वहां कुछ अगरबत्ती लगाई और दूर से ही सांप की पूजा करने लगे। थोड़ी देर बाद हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जब अजगर आधा बोरी के अंदर चला गया तो गांव के लोग अजगर को छू कर “जय भोलेनाथ” का नारा लगाने लगे। इसके बाद हमने उनको सांपों के संबंध में जानकारी दी और वापस आ गए।

गांव में आज भी लोग सांपों का सम्मान करते हैं और उन्हें मारने से परहेज़ करते हैं। गांव वालों के माध्यम से हमसे फोन करते समय कहां गया था कि वे पैसा नहीं दे पाएंगे जिसपर हमने उन्हें बताया कि हम निशुल्क रेस्क्यू करेंगे बस आप सांप को परेशान ना करें और उस पर नज़र रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....