Breaking News in Hindi

बिहार में स्पोर्ट्स का बदला माहौल… राज्यपाल ने पटना में रणजी ट्रॉफी मैच का किया उद्घाटन

राजधानी पटना के मोइनुएल हक स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार बनाम कर्नाटक के रणजी ट्रॉफी मैच का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर सबको शुभकामनाएं दी. इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के महाधिवक्ता महाधिवक्ता प्रशान्त कुमार शाही और बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी मौजूद थे. इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि बिहार सरकार वर्तमान में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रशंसनीय काम कर रही है.

राज्यपाल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल की भरपूर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शिता से बिहार सभी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब खेल में भी बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि राजगीर के बाद अब पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में भी वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. इससे बिहार में खेल के माहौल में बड़ा बदलाव आएगा. नई प्रतिभा को मौका मिलेगा.

खेल में भी बदला बिहार का माहौल- राज्यपाल

रणजी ट्रॉफी मैच के उद्घाटन के दौरान महामहिम राज्यपाल सहित महाधिवक्ता महोदय ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पहले बिहार के खिलाड़ियों को बाहर के राज्यों में खेलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब बिहार में ही माहौल बदल गया है. इसका जीता जागता प्रमाण आज का यह मैच है.

राज्य भर के क्रिकेट के दिग्गज रहे मौजूद

रणजी ट्रॉफी मैच के उद्घाटन के समय बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने सभी मेहमानों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर स्वागत किया. इस मौके पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव जियाउल आफरीन, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल के अलावा अनेक जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....