Breaking News in Hindi

सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल । टीटी नगर इलाके में पिछले दिनों बीच सड़क पर बैठे एक मवेशी से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रंगमहल चौराहे के पास हुई थी दुर्घटना

टीटी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंपापुर हर्षवर्धन नगर निवासी 32 वर्षीय रोमी पुत्र रमजान खान (32) निजी फर्म में नौकरी करता था। शनिवार को वह अपनी बाइक से रंगमहल चौराहा से जवाहर चौक की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क पर बैठे एक मवेशी से टकरा गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और दूर तक फिसल गया। रोमी ने हेलमेट नहीं पहना था। इस हादसे में रोमी के सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद उसे जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रोमी मूलत: बाड़ी जिला रायसेन का रहने वाला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके परिजन बाड़ी, रायसेन में ही रहते हैं। तीन साल पहले वह नौकरी करने भोपाल आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...