Breaking News in Hindi

चलती बाइक पर हार्ट अटैक से युवक की मौत, डेढ़ साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हार्ट अटैक आज के समय में सामान्य हो गया है। कई बार ऐसी खबरें सामने आई है कि जहां अचानक काम के दौरान व्यक्तियों को अटैक आया है। हाल ही में इंदौर में चलती बाइक पर एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। घटना के समय युवक अपने भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम राहुल है और उसकी उम्र 26 वर्ष की है। राहुल बीते शनिवार अपने भाई के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। रास्ते में सीने में दर्द उठा और इसके बाद वह चलती बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राहुल ने दो दिन पहले अपनी डेढ़ साल की का मुंडन कराया था। पेशे से वह इलेक्ट्रिशियन था।

पिछले समय में ऐसा देखा गया है कि कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित दिनचर्या, अनहेल्दी भोजन, जंक फूड, नींद की कमी, तनाव को इसका प्रमुख कारण हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...