Breaking News in Hindi

बुरहानपुर में TI को थर्ड क्लास कहने वाले डॉक्टर को CMHO ने हटाया, चौबीस घंटे में मांगा जवाब

बुरहानपुर । जिला अस्पताल में एमएलसी कराने पहुंचे शाहपुर के आरक्षक दीपक प्रधान से अभद्रता करने और एमएलसी करने से इनकार करने वाले डा. रघुवीर सिंह को सीएमएचओ डा. राजेश सिसोदिया ने हटा दिया है। उन्हें गुलई गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में जवाब मांगा गया है। सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि डा. रघुवीर सिंह के कृत्य से अस्पताल की छवि धूमिल हुई है।

टीआई को बताया र्थड क्लास

गुरुवार को इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डा. रघुवीर सिंह द्वारा आरक्षक से की गई अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जम कर वायरल हुआ था। नईदुनिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस वीडियो में डा. शाहपुर टीआई अखिलेश मिश्रा को र्थड क्लास और सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखने की बात भी कहते नजर आ रहे थे। विवाद गहराने के बाद यह मामला कलेक्टर भव्या मित्तल व एसपी देवेंद्र पाटीदार तक भी पहुंचा था।

कलेक्टर ने लगाई थी फटकार

हालांकि बाद में डा. रघुवीर सिंह ने बयान बदलते हुए कहा था कि ईद का अवकाश होने के कारण वे अकेले ही इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों की ड्यूटी कर रहे हैं। काम अधिक होने के कारण उन्होंने आरक्षक को कुछ देर प्रतीक्षा करने के लिए कहा था। दूसरी ओर आरक्षक दीपक ने डाक्टर पर अभद्र भाषा में बात करने और करीब तीन घंटे तक एमएलसी के लिए भटकाने का आरोप लगाया था। कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद अस्पताल के आरएमओ भी इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचे थे, लेकिन आते ही वे आरक्षक पर ही भड़क गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?