Breaking News in Hindi

बैतूल में अचानक बिगड़ा मौसम, शाहपुर में तेज वर्षा के साथ गिरे ओले

बैतूल। जिले की शाहपुर तहसील में रविवार को दोपहर करीब दो बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज हवा के साथ शाहपुर तहसील क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में गेंहू की फसल कटाई में जुटे किसान परेशान हो गए।

शाहपुर से सचिन शुक्ला ने बताया कि दोपहर दो बजे गरज-चमक के साथ करीब सात मिनट तक बेर और चने के आकार के ओले गिरते रहे। इसके साथ ही तेज वर्षा प्रारंभ हो गई। ओले गिरने से खेतों में पककर खड़ी गेंहू की फसल की बालियां टूट गईं और दाना खेतों में बिखर गया है। वर्षा से खेत में काटकर रखी गेंहू की फसल भीगने से खराब हो जाएगी। गेंहू के दानों से चमक पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

इन क्षेत्रों में तेज वर्षा

बैतूल जिला मुख्यालय सहित, बैतूल बाजार, बडोरा, सोहागपुर, रतनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तेज वर्षा दोपहर दो बजे से हो रही है। गरज चमक के साथ हो रही वर्षा से गेंहू की कटाई का काम बंद हो गया है वहीं गन्ना की कटाई भी बंद करनी पड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...