Breaking News in Hindi

बैतूल में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास रविवार रात करीब 8 बजे बारातियों से भरी टवेरा कार बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक सहित करीब 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों एवं 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा

घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के सुखतवा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बारातियों से भरी टवेरा कार खमालपुर जा रही थी। इस दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के पास एक बाइक को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है की बाइक सवार चोपना निवासी रामकिशोर मर्सकोले, असलम मर्सकोले और मनोज मर्सकोले बाइक से सालीढाना गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।  इस दौरान घोड़ाडोंगरी की तरफ आ रही बारातियों से भरी टवेरा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टवेरा कार सवार करीब 13 बाराती घायल हो गए। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...