Breaking News in Hindi

बैतूल में री-पोलिंग शुरू, क्या आप जानते हैं पुनर्मतदान पर स्याही किस उंगली पर लगाई जाती है?

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर आज फिर से मतदान शुरु हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 7 मई को इन 4 केंद्रों पर मतदान कराकर लौट रही बस आग लगने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को घटना की जानकारी भेजी गई थी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था। इसी के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुलताई विधानसभा क्षेत्र 129 अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्र मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, क्र. 276-दूदर रैयत, क्र. 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई (शुक्रवार) को पुनर्मतदान कराने के आदेश जारी किए गए थे। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। इसके पहले सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल की प्रक्रिया हुई। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...