Breaking News in Hindi

बैतूल में स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला और मासूम की दर्दनाक मौत ,एक घायल

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार की शाम को चिचोली के पास एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसके 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है, बाइक चला रहा महिला का भाई घायल हो गया है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव बरामद कर चिचोली सीएचसी भेजा है, बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा वीजादेही थाना इलाके की यह घटना है।

पुलिस का कहना है की बाइक सवार मनीराम अपनी बहन और 2 साल के भांजे को लेकर जा रहा था, रास्ते में स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला और उसके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है ,मनीराम घायल है। एंबुलेंस से मनीराम को अस्पताल भेजा है टक्कर मारने वाली बस का फिलहाल पता नहीं चला है, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी थी और बस चालक भाग गया है, घायल मनीराम की बहन मायके में त्यौहार मनाने के लिए आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...