Breaking News in Hindi

बैतूल: शादी से इंकार किया तो भड़के प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल लगाकर जिंदा जला दिया। हादसे में प्रेमिका बुरी तरह झुलस गई है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर की है, जहां पर रहने वाली आदिवासी प्रेमिका ने प्रेमी आर्यन मालवीय के नशे में रहने और मारपीट करने की वजह से रिश्ता तोड़ लिया और शादी करने से मना कर दिया। नाराज होकर प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सोमवार सुबह आर्यन अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था और उससे विवाद किया था। प्रेमिका ने इसकी शिकायत गंज थाने में भी की थी लेकिन दोनों के बीच थाने में समझौता हो गया था। प्रेमिका से प्रेमी ने दोबारा परेशान नहीं करने का वादा किया था। लेकिन सनकी प्रेमी आर्यन मालवीय देर रात प्रेमिका के घर पेट्रोल लेकर पहुंचा और पहले प्रेमिका के घर पर पेट्रोल डाला जिसकी भनक प्रेमिका और उसकी मां को लगी तो दोनों ही घर से बाहर निकल गई। बाहर प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। घटना में प्रेमिका बुरी तरह से झुलस गई है। प्रेमिका पेट्रोल पंप पर काम करती है और अपनी मां के साथ हमलापुर में किराए के मकान में रहती है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। वहीं पुलिस आरोपी आर्यन मालवीय की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन