Breaking News in Hindi

बोली लगाई एक करोड़ की, ठेका दिया 53 लाख में, हाई कोर्ट ने रोक लगा जारी किया नोटिस

जबलपुर। मवेशी बाजार के लिए ठेकेदार ने एक करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। ग्राम पंचायत द्वारा उक्त ठेकेदार को महज 53 लाख में ठेका प्रदान कर दिया गया। एसडीएम ने ठेका दिए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया था। ठेकेदार की अपील पर संभागायुक्त इंदौर ने सरकार को राजस्व हानि के बावजूद भी एसडीएम के आदेश को निरस्त कर दिया। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने स्थगन आदेश जारी करते हुए आवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ग्रामवासियों ने एसडीएम पंधाना के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था

 

याचिकाकर्ता पांडुरंग देशमुख तथा ईरामुद्दीन निवासी खंडवा की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि पंधाना तहसील के बोरगांव में मवेशी बाजार के लिए अनावेदक ठेकेदार ने महेश राठौर ने एक करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। ठेकेदार द्वारा एक करोड़ की बोली लगाने के बावजूद ग्राम पंचायत ने उसे 53 लाख में ठेका प्रदान कर दिया। जिसके खिलाफ ग्रामवासियों ने एसडीएम पंधाना के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। एसडीएम ने मामले की सुनवाई करते हुए ठेके को निरस्त करते हुए मवेशी बाजार संचालन के लिए प्रशासनिक कमेटी का गठन कर दिया था।

 

ठेकेदार ने संभागायुक्त इंदौर के समक्ष अपील दायर की थी

एसडीएम के आदेश को चुनौती देते हुए अनावेदक ठेकेदार ने संभागायुक्त इंदौर के समक्ष अपील दायर की थी। संभागायुक्त इंदौर ने एसडीएम के आदेश को निरस्त करने हुए अपीलकर्ता को 53 लाख में ठेका दिए जाने के आदेश जारी कर दिया। जिसके खिलाफ उक्त याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया था कि बोली की राशि से 47 लाख कम में ठेका दिए जाने के कारण सरकार को 47 लाख रूपये की राजस्व क्षति हुई है। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद संभागायुक्त के आदेश पर रोक लगाते हुए आवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई एक जुलाई को निर्धारित की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन