Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, हजारों उड़ानें प्रभावित

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप हो गया है। जिसके कारण एयर स्पेस को बंद करना पड़ा। कहा जा रहा है कि नेटवर्क में तकनीकी खामी के चलते विमानों के आवागमन पर असर पड़ा है। स्कॉटिश एयरलाइन लोगानेयर ने कहा कि ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कंप्यूटर सिस्मट में नेटवर्क संबंधी खामी है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

एक प्रवक्ता ने कहा कि हम तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए ट्रैफिक के आवागमन को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर खामी को ढूंढने और उसे ठीक करने में लगे हैं। नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए माफी मांगी है।

There has been a network-wide failure of UK air traffic control computer systems this morning. Although we are hopeful of being able to operate most intra-Scotland flights on the basis of local coordination and with a minimum of disruption, north-south and international flights

यात्री ने बताई अपनी परेशानी

स्कॉटिश एयरलाइन लोगोनेयर और ईजीजेट ने यात्रियों को कहा कि उड़ानों के आवागमन में देरी हो सकती है। एक यात्री ने बताया कि वह बुडापेस्ट हवाई अड्डे के रनवे पर एक फ्लाइट में थी, लेकिन हमें बताया गया कि ब्रिटेन का एयर स्पेस बंद है। यहां करीब 12 घंटे तक रुकना पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.