Breaking News in Hindi

भगवान से नाराज नशेड़ी ने मंदिर में घुसकर किया ऐसा कांड, पुलिस को दर्ज करनी पड़ी FIR

इंदौर: इंदौर में एक नशेड़ी ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले को युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में मौजूद शिवलिंग को पत्थर मार कर तोड़ने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से एक नशेड़ी मंदिर के अंदर घुस रहा है और वह सबसे पहले मंदिर में मौजूद शिव भगवान के पोस्टर को फाड़ता है और उसके बाद शिवलिंग में तोड़फोड़ करता है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी गज्जू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वही बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और घर की स्थिति पिछले काफी दिनों से ठीक-ठाक नहीं चल रही थी जिसके चलते वह भगवान से नाराज था और इसी के चलते उसने शराब पीने के बाद मंदिर में मौजूद भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप