Breaking News in Hindi

भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट खुले

भोपाल। शहर के आसपास हो रही वर्षा के कारण सोमवार को भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट खोल दिए गए । सुबह 9:30 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया, इसके तुरंत बाद कलियासोत डैम का एक गेट भी खोला गया।

ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम को हुई तेज वर्षा के बाद से लगातार उक्त दोनों डैम के गेट खोले जा रहे है। शुक्रवार देर रात को दोनो डैम के गेट खोले गए थे। इसके बाद शनिवार सुबह डैम के गेट खोले गएए जिन्हें दोपहर एक बजे के बाद बंद किए गया था।

रविवार रात को बड़े तालाब के कैंचमेंट एरिये में जोदार वर्षा होने के कारण सोमवार सुबह फिर भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले गए। वहीं केरवा डैम में भी पानी छलकने लगा है, जहां आठ आटोमैटिक गेट लगे हुए हैं। इस वर्ष मानसून के दौरान भदभदा डैम का यह 10वीं बार और कलियासोत डैम का 14वीं बार गेट खुला है।

कोलार और केरवा डैम भी फुल टैंक लेवल तक पहुंच चुके हैं। इस मानसून के दौरान भोपाल में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है । भोपाल की सामान्य वार्षिक वर्षा 37.6 इंच मानी जाती है, लेकिन इस वर्ष 50.8 इंच बारिश रिकार्ड की गई, जो सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक है। इससे न केवल जलाशयों में पानी की उपलब्धता हो गई है, बल्कि शहर के नागरिकों को भी राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास