Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

प्रेमी ने दिया धोखा, तो महिला बोली- ‘आठ महीने पहले इसी के साथ मिलकर कर चुकी हूं पति की हत्या’

गरियाबंद। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर उसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करवा दिया। लेकिन प्रेमी ने घटना के आठ महीने बाद महिला को अपनाने से इन्कार कर दिया, जिस पर महिला ने राज खोल दिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। मामला गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2024 में गुजरा गांव निवासी पुजारी रोमन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

उसकी पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने इसे सामान्य मौत बताकर परिजनों को अंतिम संस्कार की सलाह दी और बिना किसी जांच-पड़ताल के रोमन को दफन कर दिया गया। मगर इस हत्या की गुत्थी तब खुली, जब लक्ष्मी ध्रुव के प्रेमी भीखम सिंह ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया।

आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

नाराज और आहत लक्ष्मी ने गुस्से में आकर अपने परिवार को सच बताया। उसने स्वीकार किया कि उसके पति रोमन सिंह ने उसे और उसके प्रेमी भीखम सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे डरकर दोनों ने मिलकर रोमन का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर इस हत्या को छिपाने के लिए इसे सामान्य मौत का रूप देकर रोमन को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले

जब लक्ष्मी के खुलासे की जानकारी उसके परिवार को मिली तो उन्होंने तुरंत गरियाबंद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस सनसनीखेज मामले के खुलते ही थाना प्रभारी दल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्र से रोमन सिंह की लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।

जांच में पुष्टि होने पर पुलिस ने लक्ष्मी ध्रुव और उसके प्रेमी भीखम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आईपीसी की धारा 302, 34 और 201 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी और महिला दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.