Breaking News in Hindi

भाग्योदय के लिए करें नारियल के ये उपाय कुछ ही दिन में हो जाएंगे मालामाल

नारियल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूखा नारियल आर्थिक स्थिति को सुधारने की ताकत रखता है। ज्योतिष में नारियल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जो आपको समृद्धि प्रदान कर सकते हैं। जानिए नारियल से जुड़ टोटके के बारे में।

बुरी नजर से सुरक्षा

बच्चों को बुरी नजर जल्दी लग जाती है। जिस बच्चे को नजर लग गई है। उसके सिर से पैर तक 11 बार नारियल उतारें। फिर नारियल को किसी सुनसान स्थान या पानी में विसर्जित कर दें।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय

यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या पैसा टिक नहीं रहा है। ऐसे में नारियल का उपाय करना चाहिए। शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें। फिर देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद नारियल को साफ लाल कपड़े में बांधकर घर में किसी ऐसे स्थान पर रख दें। जहां किसी की नजर न पड़े।

व्यापार में प्रगति का उपाय

गुरुवार के दिन नारियल को पीछे कपड़े में बांधकर उस पर एक किलो सफेद मिट्टी रखें। फिर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। नारियल अर्पित करने के बाद श्रीहरि को प्रणाम करें और अपनी समस्या बताएं। यह उपाय व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास