Breaking News in Hindi

भाजपा का विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला, कहा- मुंबई बैठक में हुआ था सनातन धर्म को निशाना बनाने का फैसला?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सनातन धर्म पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को लेकर सोमवार को विपक्ष पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस से सवाल कि क्या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने धर्म को निशाना बनाने के लिए मुंबई में बैठक की थी। पार्टी ने विपक्षी नेताओं को आगाह किया कि वे हिंदू भावनाओं के साथ ना खेलें। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने (उदयनिधि) जो कहा है, वह चौंकाने वाला और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि द्वारा अपने बयान को दोहराया जाना और भी हतप्रभ करने वाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, जिनके पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, वह भी उदयनिधि के बयान का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी जैसे विपक्षी नेता चुप क्यों हैं? क्या आप वोटों के लिए हिंदू भावनाओं के साथ खेल रहे हैं? उन्हें पता होना चाहिए कि सैकड़ों साल का इस्लामी शासन सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सका और ब्रिटिश साम्राज्यवाद इसे कमजोर नहीं कर सका।”

प्रसाद ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक घोषित सनातनी हैं। केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कांग्रेस से पूछा कि क्या ‘इंडिया’ ने सनातन धर्म के खिलाफ अपने एजेंडे को अंतिम रूप देने और उसे पूरे देश में समाप्त करने के लिए मुंबई में बैठक की थी। उन्होंने कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल पर धर्म के खिलाफ जहर उगलने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘क्या यह आपकी मोहब्बत की दुकान है।”

एक अन्य केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म पर हमला मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान तय की गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘मंदिरों में फोटो खिंचवाने वालों’ की चुप्पी बयां कर रही है, चाहे वह राहुल गांधी हों या अरविंद केजरीवाल। भाजपा नेताओं की यह प्रतिक्रिया तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘सनातन धर्म’ समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसका उन्मूलन किया जाना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू के बुखार से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्मूलन किया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....