Breaking News in Hindi

भाजपा विधायक की स्कॉर्पियो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी, बाल बाल

शहडोल : शहडोल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जैतपुर विधानसभा के भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयसिंह मरावी की स्कार्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में भाजपा विधायक बाल बाल बच गए। हालांकि विधायक और उनके गनमैन व स्कार्पियो चालक को हल्की चोट आई हैं। वहीं अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

हादसा बुधवार देर रात बुढार थाना क्षेत्र के NH-43 पर मारुती नंदन पैट्रोल पंप के पास हुआ। जब भाजपा विधायक उमरिया के बांधवगढ़ में एक दिवासीय दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात कर वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी दूसरे वाहन से टकराने के बाद पलट गई। मामले की जानकारी लगने पर बुढार पुलिस मौके पर मौजूद रही। विधायक के साथ सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक मौजूद थे, जिसमें सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटे पहुंची है। बताया जा रहा है कि मारुति नंदन पेट्रोल पंप से एक कार तेल डलवा कर धीमी गति में अचानक रोड पर आई और तभी शहडोल से बुढार की तरफ विधायक का वाहन तेज रफ्तार में आ रहा था, अचानक कार सड़क पर दिख गई, जिससे विधायक के वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के रॉन्ग साइड में वाहन को काट दिया। तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ राहगीर भी घटना देख वहां पहुंचे और विधायक सहित वाहन में सवार सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक को स्कॉर्पियो वाहन के पीछे के दरवाजे से निकाला गया। घटना की जानकारी बुढार पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया है कि हादसे में सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटे आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....