Breaking News in Hindi

भारत के खिलाफ नेपाल की ठोस शुरुआत टीम इंडिया ने छोड़े तीन कैच

 एशिया कप टूर्नामेंट में आज टीम इंडिया का नेपाल के साथ मुकाबला चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। भारत को एशिया कप में बने रहने के लिए नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान के साथ हुए पिछले मैच में भारत को सिर्फ 1 अंक मिले थे। अगर नेपाल जीत जाएगा, तो उसके 2 प्वाइंट हो जाएंगे और वो पाकिस्तान के साथ अगले दौर में पहुंच जाएगा। वैसे मैच रद्द होने की स्थिति में भी भारत को अगले राउंड में जगह मिलेगी। बता दें कि ग्रुप ए में पाकिस्तान 3 अंकों के साथ टॉप पर है।

भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े कैच

आज भारत की फील्डिंग काफी ढीली दिखी। भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के दोनों ओपनर्स को जीवनदान दिए। पहले ओवर में जहां श्रेयस अय्यर ने स्लिप में भुर्तेल का कैच छोड़ दिया, वहीं दूसरे ओवर में विराट कोहली ने आसिफ शेख का कैच ड्रॉप कर दिया। पांचवें ओवर में ईशान किशन ने भी भुर्तेल का आसान कैच मिस कर दिया।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...