Breaking News in Hindi

भारत भवन में गायन पर्व का शुभारंभ, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार 22 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

विशेष प्रदर्शनी – गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश-विदेश की विविध अनुकृतियों, छायाचित्रों में गणेशजी के विभिन्न रूपों की प्रदर्शनी बिड़ला म्यूजियम में लगाई गई है। पूर्व न्यायाधीश उमेश गुप्ता के इस संकलन को सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

अनंत लिसास प्रदर्शनी – जीटीबी काम्पलेक्स में महिलाओं के लिए दो दिनी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। अनंत-लिसास नामक इस प्रदर्शनी में पारंपरिक वेशभूषा के साथ गृह सजावट उपकरणों और कलात्मक डिजाइन को शामिल किया गया है। इसमें महिला कारीगरों द्वारा स्वयं बनाई वस्तुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण महिला कारीगरी को बढ़ावा देना और शहर के स्टाइलिंग स्तर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। आज इस प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। आप सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक यह प्रदर्शनी देख सकते हैं।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

गायन पर्व – भारत भवन में लब्धप्रतिष्ठ गायकों के गायन पर केंद्रित समारोह गायन पर्व का आज शुभारंभ होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस गायन सभाओं के पहले दिन दो प्रस्तुतियां होगी। शाम सात बजे निर्भय सक्सेना के गायन के रूप में पहली प्रस्तुति होगी। इसके उपरांत शाम 7:45 बजे पंडित गोकुलोत्सव महाराज का गायन होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन