Breaking News in Hindi

भारी बारिश से हाहाकार! कई इलाके हुए जलमग्न, अलर्ट जारी

गांधीनगर। दिसंबर महीने की शुरुआत और सर्दियों के मौसम को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी ठंड आ गई है। वहीं साल के आखिरी महीने दिसंबर में ठंड के साथ भारी बारिश भी एंट्री कर दी है। देशभर के कई राज्यों में तेज बारिश और कहीं बर्फबारी की भी शुरुआत हो गई है।

देश के पश्चिम इलाके में बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुजरात क्षेत्र की बात करें तो यहां के भरूच इलाके के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण जलभराव हो गए हैं। लोगों को अब आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश दक्षिण भारत में चेन्नई मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र तीन दिसंबर को चक्रवाती तूफान मिचौंग में तब्दील हो सकता है। इस कारण तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार जताए गए है। इस बीच शनिवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....