Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भिंड के ढ़ोंचरा गांव में गिरी बिजली चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर..

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ढोंचरा गांव में चार चरवाहे पर रविवार को आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चारों ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार की है। आपको बता दें कि अचानक तेज बारिश होने लगी तभी सिंध नदी के किनारे मवेशी चरा रहे ग्रामीण बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए थे।

तभी तेज गरज चमक के साथ आसमानी बिजली पेड़ पर गिर गई बिजली की चपेट में आने से श्याम सिंह, हरविलास ,अशोक और सोनू बुरी तरह से झुलस गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से बचने के लिए ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में श्याम सिंह और हरविलास की हालत गंभीर है सूचना पर तहसीलदार मोहनलाल शर्मा घायलों की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.