Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

भिंड में भंडारा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

भिंड : भिंड में भंडारा खाने से एक साथ कई लोग बीमार हो गए। मामला सुरपुरा थाना क्षेत्र क्यारी पुरा गांव का है। जहां सभी गांव वालों के द्वारा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे में सभी लोगों ने भोजन किया। किसी को कुछ नहीं हुआ लेकिन सुबह बचा हुआ भोजन जिन जिन लोगों ने खाया सबकी तबीयत खराब हो गई।

खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे महिला पुरुष लगभग 15 से 20 लोगों को उल्टी दस्त शुरु हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां बीमार हुए लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद सभी लोगों की हालत स्थिर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.