Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

भोजपाल मेले में दिखेगा चांद से चंद्रयान तक का सफर, एलियंस भी देखने को मिलेंगे

भोपाल। शहर के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। रफ्तार की दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाले झूले सुनामी, डबल डिस्क के साथ ही मेले में लगाए गए 180 फीट लंबे टनल और एक्वेरियम में विभिन्न तरह की मछलियां मेले में आने वाले लोगों का रोमांच बढ़ा रही हैं। विशाल एक्वेरियम देख यहां आने वाले लोगों को समुद्र तल के बीचों-बीच होने का एहसास होता है। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए शहर में पहली बार भोजपाल महोत्सव मेले में आने वालों को चांद से चंद्रयान तक का सफर और एलियंस देखने को मिलेंगे।

माडल्स के जरिए होगा प्रदर्शन

यहां लगाई जा रही विज्ञान प्रदर्शनी में एलवीएम-तीन राकेट के साथ रोवर, प्रज्ञान और चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग दिखाई देगी। मेले में चांद से चंद्रयान तक का सफर दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें श्री हरिकोटा से एलवीएम-तीन राकेट से चंद्रयान-3 को लांच करने, प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल अलग-अलग होते हुए दिखाई देंगे। लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग, छह पहियों वाले रोवर प्रज्ञान के निकल कर चांद की सतह पर चलने का माडल देखने को मिलेगा।

बच्चों के लिए होगा प्रमुख आकर्षण

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में एक और आकर्षण का केंद्र जुड़ने जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार शाम को किया जाएगा। यह बच्चों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इसमें चांद से चंद्रयान तक जो हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की उसका माडल देखने को मिलेगा। साथ ही बड़े-बड़े एलियंस देखने को मिलेंगे, जो बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद जानकारी देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.