Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सिंगरौली में डैम में नहाने गई दो बहने डूबी, त्यौहार के बीच घर में मच गया कोहराम..

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मोरवा थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की पानी में डूब कर मौत हो गई है, इस घटना के बाद पूरी बस्ती में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झिगुरदा में रहने वाले विजय सिंह की दो बेटियों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मंगलवार दोपहर को विजय की 7 साल की बच्ची ईशा और 3 साल की बच्ची आकांक्षा स्टॉप डैम में नहाने के लिए  गईं थीं।

यहां पर बरसात के कारण 7 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसके कारण दोनों मासूम पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी परिजनों को लगी जिसके बाद परिजन स्टॉप डैम के पास पहुंचे और यहां पर बच्चियों के कपड़े दिखाई दिए। कुछ समय बाद बच्चियों को तलाशने पर बच्चियों के शव डैम में दिख गए।

इसके बाद चीख पुकार मच गई थी और मौके पर अन्य लोग भी पहुंच गए, आपको बता दें की मध्य प्रदेश में मानसून का दौर चल रहा है और इस समय नदी और नालों और डैम लबालब भरे हुए हैं, इसमें नहाने के लालच में कई लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.