Breaking News in Hindi

भोपाल में भीषण सड़क हादसा तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार में मुड़ते समय मजार की दीवार से टकराई बाइक..

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना कमला पार्क क्षेत्र की है। दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट निवासी शिवनगर और संदीप नगर निवासी हिनोतिया तीनों दोस्त थे।

रविवार को तीनों पॉलिटेक्निक चौराहा पर जा रहे थे। झल्ला जाट बाइक चला रहा था किलोल पार्क स्थित हनुमान मंदिर के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक चमेली वाले बाबा की मजार से टकरा गई। बाइक टकराते ही तीनों दूर जाकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी, दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। तीनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे यदि हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...