Breaking News in Hindi

मंदिर में हो रही थी आरती शिवलिंग के ऊपर आकर बैठ गया सांप, अनोखा नजारा देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

बैतूल: सावन माह चल रहा है और हर तरफ शिव भक्ति की बयार बह रही है। इसी बीच बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के नीमपानी गांव के शिव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर एक सांप देखा गया। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मंदिर में शिवलिंग पर सांप को बैठा देखने के लिए हर कोई बेचैन था और देखते ही देखते मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मान कर पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।

ग्रामीण संदीप नागवंशी ने बताया कि बुधवार देर शाम मंदिर में आरती करने के बाद ग्रामीण अपने अपने घर चले गए। कुछ देर बाद कुछ ग्रामीण मंदिर के पास घूमते हुए पहुंचे तो मंदिर में सांप दिखाई दिया। यह सांप शिवलिंग की ओर जा रहा था। देखते-देखते सांप शिवलिंग पर जाकर बैठ गया। जिसकी सूचना तेजी से गांव में फैली। जिस पर ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। ग्रामीण ने सांप को दूध पिलाया। यह सांप गुरुवार सुबह तक मंदिर में ही बैठा रहा। इसके बाद यह सांप मंदिर से निकल कर खेतों की ओर चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन