Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मंदिर से भगवान की अष्टधातु की मूर्तियां हुईं थीं चोरी, पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार

पन्नाl जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों मंदिर से भगवान लक्ष्मण जी व सीता जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई मूर्तियां की अनुमानित कीमत लाखों रूपये में है। घटना में प्रयुक्त कार कीमती करीब 3 लाख 50 हजार रूपये, 3 मोबाइल कीमती करीब 30 हजार रूपये व मूर्ती काटने के लिए इस्तेमाल किया कटर जब्त किया है।

दिनांक 17 अगस्त 23 को ओमप्रकाश अवस्थी पिता स्व. गोपाल प्रसाद अवस्थी (55) निवासी ग्राम कगरे का बारा थाना ने थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मैं गांव के मंदिर में पुजारी हूं। 16 अगस्त 23 को रात 9 बजे मन्दिर में ताला बंद करके घर चला था। अगले दिन सुबह जब मैं जगा तो मुझे पता चला कि कोई अज्ञात चोर मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर से भगवान श्री लक्ष्मण जी और सीता जी की अष्टधातु की मूर्ती करीब 34 हजार रूपये की चोरी कर ले गये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का अपराध धारा 457, 380 ताहि पंजीबध्द किया।

पुलिस ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक रामहर्ष सोनकर ने के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन हुआ। मुखबिर सूचना व पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने 2 संदेही व्यक्तियों को ग्राम रतौली जिला महोबा उत्तर प्रदेश व 2 अन्य संदेहियों को महोबा उत्तर प्रदेश से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ की।

संदेही व्यक्तियों ने अपने-अपने नाम नरेन्द कुमार अहिरवार वर्मा पिता देवी चरन वर्मा 28 साल निवासी वार्ड क्र. 2 बजरिया पुखरा चौकी बजरिया थाना, बलवंत सिंह उर्फ बउआ सिंह पिता साहब सिंह 29 साल निवासी ग्राम रतौली चौकी पसवारा थाना, सुरेन्द पाल पिता भूरा पाल 21 साल निवासी ग्राम रतौली चौकी पसवारा थाना, अमर सिंह उर्फ छोटे पिता द्रगपाल सिंह ठाकुर (बनाफर) 33 साल निवासी चंदवारा थाना प्रकाश का होना बताया।

पुलिस टीम को चारों से पूंछताछ करने पर 2 अन्य साथियों का भी पता चला। उन्होंने कगरे का बारा गांव के मन्दिर से मूर्तियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपितों से पूंछताछ पर जिले व जिले के बाहर अन्य राज्यो में भी चोरी के दर्जनों अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया

पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ले रही है। गिरफ्तार 4 आरोपितों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड में लिया है। पूंछताछ होने पर अन्य मामलो में खुलासा होने की संभावना है। मामले में विवेचना जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.