Breaking News in Hindi

मगरौनी नगर परिषद में लाखों का घोटाला, जेडी ने तलब किया पूरा रिकार्ड

शिवपुरी। मगरौनी नगर परिषद में पिछले एक साल में लाखों रुपये के घोटाले की शिकायत पार्षदों द्वारा तहसीलदार, कलेक्टर, जेडी नगरीय निकाय को दर्ज कराई गई थी। उक्त शिकायत पर नरवर तहसीलदार ने नगर परिषद मगरौनी पहुंचकर कुछ रिकार्ड जब्त किया है। वहीं दूसरी ओर जेडी कार्यालय से भी तमाम रिकार्ड तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद मगरौनी के दर्जन भर पार्षदों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर परिषद में लाइट खरीदी, फायर ब्रिगेड खरीदी, फाग मशीन, केमिकल, एक्सरसाइज, जिम मशीनें, बच्चों के झूले, स्पीड ब्रेकर एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई कुर्सियों मुरम भराव, स्वागत गेट खरीदी, गाड़ियों के डीजल, पैट्रोल एवं मरम्मत कार्य मे घोटाला किया गया है।

रेट से अधिक दर्शाए सामान

शिकायत में उल्लेख है कि परिषद के अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू,सीएमओ जेएन पारा, इंजीनियर विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नियम विरूद्ध भुगतान कर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया है। पार्षदों का आरोप है कि जो सामान खरीदा गया है, दस्तावेजों में उसे अधिक दर्शाया गया है जबकि धरातल पर उतना सामान खरीदा ही नहीं गया है। इसके अलावा बहुत सा सामान ऐसा है जिसके दाम निर्धारित रेट से अधिक दर्शाए गए हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सीएमओ जेएम पारा 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं ऐसे में उन्होंने नियमों को ताक पर रख कर भुगतान किए हैं। परिषद के लगभग सभी पार्षदों द्वारा की गई शिकायत पर जांच शुरू हाे गई है। जेडी कार्यालय से पत्र लिखकर नगर परिषद मगरौनी से तमाम दस्तावेज तलब किए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर नरवर तहसीलदार अमित दुबे ने मगरौनी पहुंचकर शिकायत की जांच की है। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने भी मगरौनी नगर परिषद में अलमारी को सील्ड कर दिया है और कुछ रिकार्ड जब्त किया है।

भर्ती में भी घोटाले का आरोप

पार्षदों का आरोप है कि सीएमओ जेएम पारा और अध्यक्ष कोरकू ने आपस में सांठगांठ कर कई लोगों से एक से डेढ़ लाख रुपये लेकर नियम विरुद्ध बिना अनुमोदन के कई कर्मचारियों की भर्ती कर ली है। पीआईसी सदस्यों सहित अन्य पार्षदों का आरोप है कि भर्ती के संबंध में न तो कोई बैठक की गई है और न ही सहमति बनाई गई है। सब कुछ उक्त लोगों ने नियम विरूद्ध कर दिया है।

नगर परिषद मगरौनी में तमाम अनियमितताओं और घोटालों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उक्त शिकायत के क्रम में मैं मगरौनी नगर परिषद में गया था। जेडी कार्यालय से भी इस मामले में जांच की जा रही है। -अमित दुबे, तहसीलदार, नरवर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....