Breaking News in Hindi

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद रोहित शर्मा ने कहा

भारत ने श्रीलंका को पिछले दो मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। भारत के सामने श्रीलंका टीम एशिया कप में 50 और विश्व कप में 55 पर सिमट गई। भारत के खिलाफ लगातार दो मैचो में श्रीलंका की बल्लेबाजी का काफी बुरा हाल हुआ रहा। इस मैच में बुमराह और सिराज के ओपनिंग स्पेल ने श्रीलंका को हिलाया और फिर शमी ने उखाड़ फेंका। भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक और शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को बधाई दी। रोहित ने कहा कि ये जानकर बहुत खुशी हो रही है कि टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हमारा यही लक्ष्य था। रोहित ने कहा कि जिस तरह से सातों मैच खेले हैं वो काफी शानदार रहा है।

सातों मैच रहे शानदार

मैच के बाद रोहित ने कहा, “सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं ये जानकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि पहला लक्ष्य यही था। हमने जिस तरह सातों मैच खेले हैं वो काफी शानदार है। क्योंकि हर किसी ने अपना योगदान दिया है। पहले बल्लेबाजी करके बोर्ड पर स्कोर लगाना हमारे लिए अच्छा चैलेंज था। इतने रन बनाने हैं तो आपको ऐसे टेंपलेट की जरूरत है।”

रोहित ने कहा- बल्लेबाजों ने वहां तक पहुंचाया

रोहित ने आगे कहा, “बल्लेबाजों ने वहां तक पहुंचाया और गेंदबाजों की क्या ही बात की जाए। श्रेयस दिमागी तौर पर काफी मजबूत है और आज उसने दिखाया कि वो विपक्षी टीम के साथ क्या कर सकता है। सिराज एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और जब वो अपना काम करते हैं तो हमारे लिए काफी आसानी होती है।”

एक भी मैच नहीं गंवाया है भारत ने

बता दें कि भारत ने 7 मैच में से सातों जीते हैं। वह वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। इसके अलावा भारत सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर गया है। भारत को दो और मुकाबले खेलने हैं। एक मुकाबला साउथ अफ्रीका और दूसरा नीदरलैंड्स के खिलाफ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....