Breaking News in Hindi

मजबूरी या जरूरी? चिराग पासवान ने आखिरकार नीतीश कुमार को मान ही लिया बिहार में अपना नेता

बिहार विधानसभा चुनाव अगले साल यानी 2025 में होंगे. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में जुटी हुई हैं. इस बीच चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ऐलान कर दिया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. दरअसल, बिहार की राजनीति में ये दिलचस्प वाक्या हुआ है क्योंकि बीते कुछ सालों से चिराग और नीतीश कुमार के बीच सियासी दुश्मनी जगजाहिर है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े रहे हैं, लेकिन आखिर में नीतीश को चिराग ने अपना नेता मान लिया है. अब सवाल उठता है कि चिराग के सामने ऐसी क्या मजबूरी रही जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है?

बीते दिन लोजपा (रामविलास) ने राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई. इस बैठक के बाद पार्टी ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के हिस्से के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. पार्टी का कहना है कि उसने सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

विधानसभा चुनाव के लिए चिराग की रणनीति

बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के नेता हुलास पांडेय ने कहा, ‘पार्टी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. यह भी तय किया गया कि पार्टी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करते समय पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की विचारधारा को ध्यान में रखेगी. 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय करने में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...