Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी , सीएम मोहन समेत ये 40 दिग्गज करेंगे प्रचार…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी – अपनी तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 नाम हैं।

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजनाथ सिंह, अमित शाह ,नितिन गडकरी ,जेपी नड्डा और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश पचौरी का भी लिस्ट में नाम शामिल है इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।

आपको बता दें की मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अलग-अलग क्षेत्र में स्टार प्रचारक भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए सभाएं करेंगे। इसके साथ ही इस लिस्ट में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल है जो भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे। यह स्टार प्रचारक भाजपा को मध्य प्रदेश में जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....