Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मप्र के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को अर्जुन पुरस्कार, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने निशानेबाज ऐश्वर्य को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। मप्र के निशानेबाज को पुरस्कार मिलने पर सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है।

सीएम ने बधाई देते हुए पोस्ट कर लिखा पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है बेटे ऐश्वर्य… आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं असाधारण प्रतिभा से मध्‍यप्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए समस्‍त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं।

पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है बेटे ऐश्वर्य…

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्‍यप्रदेश के उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जी को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई।

आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं असाधारण… pic.twitter.com/CnNZ0eqHLa

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024

मप्र के निशानेबाज ऐश्वर्य के अलावा मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी पुखरामबम सुशीला चानू को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। सीएम यादव ने हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू को भी बधाई दी है।

सीएम ने लिखा कि, आपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है, आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.