Breaking News in Hindi

मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर, श‍िवराज ने भी दी बधाई

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर शहर को पहला और मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मवीरों और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में… pic.twitter.com/9qA03X6awQ

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 11, 2024

उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता की इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर मैं समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम को बधाई देता हूं एवं अपील करता हूं कि स्वच्छता के लिए आपका यह जुनून कभी कम न हो।

सीएम ने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है। उल्‍लेखनीय है कि मप्र इस बार देश का दूसरा सबसे स्‍वच्‍छ प्रदेश चुना गया है।

डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में इंदौर शहर को पहला और मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मवीरों और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश निरंतर अपना योगदान देता रहेगा। सभी प्रदेशवासियों को पुन: बधाई ।

शि‍वराज ने भी दी बधाई

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम श‍िवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमारे स्वच्छता दूतों के समर्पण, नागरिकों के सहयोग, अधिकारियों-कर्मचारियों के परिश्रम तथा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की विभिन्न श्रेणियों में धूम मचाई है।

उन्‍होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य बना है। साथ ही इंदौर, भोपाल, महू, अमरकंटक और बुधनी ने स्वच्छता को आदत बना, प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर श‍िवराज ने कहा क‍ि 29 की 29 सीटें जीतेंगे और उसी की रणनीति बन रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?