Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूटा है. एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई है. मलाइका अरोड़ा के पिता को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने बांद्रा में मौजूद घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. माना जा रहा है कि ये पूरी घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की है. एक्ट्रेस पुणे में थीं, जैसे ही उन्हें ये शॉकिंग खबर मिली वो अस्पताल के लिए रवाना हो गईं. एक्ट्रेस के पिता के शव को अस्पताल में रखा गया है.

जैसे ही ये खबर अरबाज खान को मिली वो परिवार के साथ मौके पर पहुंचे हैं. मलाइका के पिता के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है. अभी तक आत्महत्या करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. अरबाज खान के साथ-साथ मौके पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं. बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है. इतना ही नहीं अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात भी सामने नही आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा पिछले साल बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

वहीं माना ये भी जा रहे है कि पिछले कुछ वक्त भी अनिल अरोड़ा लगातार बीमार चल रहे थे. अनिल अरोड़ा की सुसाइड की खबर मिलते ही सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं. मलाइका और उनके परिवार के लिए ये वक्त बहुत मुश्किल है. इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के एक्स-हसबैंड अरबाज खान उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. अरबाज मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से एक हैं. वो लगातार पुलिस से भी बातचीत कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे. अनिल अरोड़ा का परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था. अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में जॉब कर चुके हैं.

अनिल अरोड़ा ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आने वाली जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी. मलाइका और उनके परिवार का अरबाज खान साथ देते हुए नजर आ रहे हैं. इस मुश्किल वक्त में हर कोई मलाइका के पहुंचने का इंतजार कर रहे है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.