Breaking News in Hindi

सिवनी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत, जमुनिया ग्राम की घटना…

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई मृतकों और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि जमुनिया ग्राम में खेत पर कुछ लोग काम कर रहे थे।

खेत पर काम कर रहे लोग अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतकों के नाम राजाराम,मंगल और मदन हैं। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....