Breaking News in Hindi

महाकाल मंदिर में बाबा के मंगल विवाह की तैयारियां शुरू, महाशिवरात्रि पर सजेगा सेहरा

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बाबा के मंगल विवाह की तैयारियां शुरु हो गई है। 29 फरवरी से शिव नवरात्र की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरु हो जाएंगे। आठ मार्च को महाशिवरात्रि तक नौ दिन भगवान का नौ रूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शिवनवरात्र में भोग आरती व संध्या पूजन का समय भी बदलेगा। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिव नवरात्र उत्सव मनाया जाता है। इस बार 29 फरवरी को शिव पंचमी के पूजन के साथ शिव नवरात्र की शुरुआत होगी। सुबह आठ बजे पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महाकाल को अभिषेक-पूजन कर हल्दी चढ़ाएंगे।

दूल्हा बनेंगे महाकाल, सजेगा सेहरा

8 मार्च को शिव नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन देंगे। इस दिन बाबा क सप्तधान रूप में श्रृंगार कर फल व फूलों से बना सेहरा सजाया जाएगा। सोने के आभूषण धारण कराए जाएंगे और इसके बाद दोपहर में भस्म आरती होगी। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

आठ मार्च से महाशिवरात्रि तक नौ दिन भगवान का नौ रूपों में होगा आकर्षक श्रृंगार

पहला दिन : भगवान महाकाल का चंदन शृंगार होगा। भगवान को सोला दुपट्टा धारण कराया जाएगा। मुकुट, मुंडमाला और छत्र आदि आभूषण से शृंगार होगा
दूसरा दिन : शेषनाग शृंगार।
तीसरा दिन : घटाटोप शृंगार।
चौथा दिन : छबीना शृंगार।
पांचवां दिन : होलकर रूप शृंगार।
छठा दिन : मनमहेश रूप शृंगार।
सातवां दिन : उमा महेश शृंगार।
आठवां दिन : शिवतांडव शृंगार।
महाशिवरात्रि : सप्तधान शृंगार।

आरती पूजन का समय बदलेगा

उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे भोग आरती तथा शाम पांच बजे संध्या पूजा होती है। शिव नवरात्र में पूजन का विशेष क्रम होने से भोग आरती दोपहर एक बजे तथा संध्या पूजा दोपहर तीन बजे होगी। शिव नवरात्र के नौ दिन मंदिर के पुजारी उपवास भी रखेंगे। महापर्व संपन्न होने के बाद नौ फरवरी को मंदिर समिति पारण का आयोजन करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....