Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

महाराष्ट्र: CM फेस पर उद्धव का शरद को खुला ऑफर, लेकिन सीटों पर रख दी शर्त

महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? महाराष्ट्र की राजनीति में यह सवाल काफी अहम हो चुका है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने आज साफ शब्दों में कह दिया कि सीएम पद का चेहरा जल्द से जल्द घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि शरद पवार जी और पृथ्वीराज जी इसकी घोषणा करें. मैं सहयोग देने के लिए तैयार हूं. उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि मैं अपने लिए नहीं लड़ता. मैंने महाराष्ट्र के लिए अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है. महाराष्ट्र को झुकाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता.

आज की बैठक में पृथ्वीराज चव्हाण और शरद पवार भी मौजूद थे. उद्धव ठाकरे ने मंच से नाना पटोले का नाम लेकर भी कहा कि आप जिसे सीएम का चेहरा बनाएंगे, मेरा खुलकर समर्थन रहेगा. बस सीट शेयरिंग को लेकर मत लड़िए. इससे पहले संजय राउत ने सुबह कहा था कि हमने शरद पवार से बात की है उन्होंने ये भी कहा कि हम अजित पवार को छोड़कर सबको ले सकते हैं, जो-जो छोड़कर गए हैं.

महाराष्ट्र बचाने की लड़ाई – ठाकरे

आज की बैठक में उद्धव ठाकरे खूब गरजे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को बचाने का वक्त है. ये महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है. हमें उनसे लड़ना है, जो महाराष्ट्र लूटने आए हैं. मैं महाराष्ट्र के हितों की भी रक्षा करूंगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह काफी समय से अपने सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करना चाहते थे. आज संयोग बन गया है. चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. उन्हें चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी है. हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में अपने राजनीतिक दुश्मनों को ढेर कर दिया. वह चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए था.

एनसीपी शरद गुट ने क्या कहा?

वहीं एनसीपी शरद गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि उद्धव जी ने जैसा कहा अगर हम सब एक रहेंगे तो हमारी सरकार बनना तय है. जबकि सुप्रिया सुले ने कहा कि दिल्ली में हवा बदल चुकी है. मैं महाविकास आगाड़ी ने नेताओं से गुजारिश करती हूं कि जो भी फैसला लेना हो, वो जल्द लीजिए. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. हमारी यात्रा शुरू हो गई है और लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बैठक में नहीं दिखे अबु आजमी

हालांकि आज की इस बैठक में एमवीए की सहयोगी समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी उपस्थित नहीं थे. जानकारी के मुताबिक बैठक में अबू आजमी के नाम लिया गया और कहा गया वो थोड़ी देर में आएंगे लेकिन आए नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.