Breaking News in Hindi

महिला को साथ ले जाने के विवाद में फूंक दिए तीन मकान

खंडवा। ग्राम लखनगांव में महिला को साथ ले जाने के विवाद में तीन मकानों में 12 से अधिक लोगों ने मिलकर आग लगा दी। इसमें घरेलू सामान सहित 12 बकरियां भी जल गई। पुलिस ने छह नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

जावर थाना क्षेत्र की घटना

घटना जावर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक फरियादी धुंधरी बाई पत्नी लाल सिंह ने शिकायत में बताया कि बुधवार को ग्राम लखनगांव में तीन मकानों में आरोपित वेस्ता पुत्र रतन, मेहताब पुत्र वेस्ता, बुधेसिंह पुत्र वेस्ता, मुकाम सिंह पुत्र रतन, सुमेर पुत्र मुकाम, निवासी लखणगांव व राजेंद्र दुदवा निवासी बिजौरा भील व अन्य आरोपित ने एक मत होकर हमला करते हुए आग लगा दी थी।

यह था मामला

आरोपित मेहताब की पत्नी सुनीता उर्फ सलीता फरियादी धुंधरीबाई के लड़के इंदर के साथ रहने आ गई थी। इस पर मेहताब ने आपत्ति ली थी। इसे लेकर लखनगांव मे पंचायत बैठी थी। इसके बाद सुनीता उसके पति मेहताब के साथ वापस चली गई थी। इस बात को लेकर आरोपित एक साथ एक मत एक राय होकर आए और फरियादी के स्वजनों को अश्लील गालियां दी।

तीनों लड़कों ने लगाई आग

फरियादी के तीनों लड़के दलसिंह, निहाल सिंह, इंदरसिंह के घर में आग लगा दी। इससे उनके घर जल गए। घर में रखा सामान बिस्तर पेटी, बर्तन, कपडे, कोठी, अनाज, पंखे, पेटियों में रखी रकम, दस्तावेज, किताबें जल गई।घर में बंधी 12 बकरियां जल गई थी। इससे करीबन ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

पुलिस का अमला और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही जावर पुलिस का अमला और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचे आग पर काबू पाया। जब तक आरोपित भाग निकले थे। पुलिस ने सभी आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश मे टीम रवाना कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप