Breaking News in Hindi

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, मृतक का भी था आपराधिक रिकाॅर्ड

मंडला, नैनपुर। नैनपुर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या काे अंजाम दिया था। दोनों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पिता की हत्या की सजा काट रहा था। जिसे जमानत मिलने पर एक माह से वह घर पर ही रह रहा था। इसी बीच घर पर एक अन्य युवक का आनाजाना उसे अच्छा नहीं लगा और मामला पति-पत्नी में झगड़े तक पहुंचा और फिर मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी।

2 मार्च को थाना नैनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पायली पटेल टोला में शिशुपाल के खेत के पास बने कुएं के पानी में एक लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस बल रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचा तथा शव की पहचान मेहरेबाई ने अपने पति धीरसिंह वरकडे के रूप में की। निरीक्षण करते मृतक धीरसिंह वरकडे के गले में दोनों तरफ कट के निशान पाए गए।

मृतक धीरसिंह की पत्नी मेहरेबाई वरकडे की सूचना पर मौके पर मर्ग कायम किया गया तथा मृतक को आई चोटों से मामला हत्या का प्रतीत होने से मेहरेबाई की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना पर धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामला गंभीर होने से घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मंडला को दी गई व घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई।

आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव सिंह मुजाल्दा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपितों की लगातार तलाश करते प्रकरण में सायबर सेल मंडला की भी मदद ली गई। मामला हत्या का होने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण व एफएसएल टीम द्वारा शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विवेचना मृतक धीरसिंह वरकडे के परिजनों से पूछताछ कर कथन लेख किए गए। जिसमें मृतक धीरसिंह की पत्नी मेहरेबाई पर शंका होने से गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई व पुलिस द्वारा अपने मुखबिरों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

गांव के लोगों द्वारा हत्याकांड के पीछे मृतक धीरसिंह की पत्नी मेहरेबाई व मृतक के घर के पास में बने तालाब पर रहने वाले गणेश नंदा निवासी नैनपुर के बीच प्रेमप्रसंग व अवैध संबंध की जानकारी होना बताया। पुलिस ने मेहरेबाई व गणेश नंदा से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूछताछ में दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि धीरसिंह के जेल जाने के बाद उनके बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था व दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे।

मृतक पिता की हत्या की सजा काट जमानत पर घर आया था

मृतक धीरसिंह उसके पिता की हत्या में सन 2014 से जेल में बंद था जो कि दिनांक 29जनवरी2024 को जमानत पर जेल से छूटकर घर पर आकर रहने लगा था। मृतक धीरसिंह को उसकी पत्नी मेहरेबाई का गणेश नंदा से बातचीत करना व गणेश नंदा का उसके घर पर आना जाना पसंद नही था। मृतक का उसकी पत्नी मेहरेबाई और गणेश नंदा के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया था।

इसके बाद मेहरेबाई और गणेश नंदा दोनों ने मिलकर मृतक धीरसिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। मेहरे बाई और गणेश नंदा दोनों 28 फरवरी 2024 को रात में शिशुपाल के खेत पर छुपकर बैठ गए। जैसे ही मृतक धीरसिंह रात के समय दारू पीकर शिशुपाल के खेत से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहा था तब शिशुपाल के खेत में छुपे मेहरेबाई और गणेश नंदा ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। मेहरेबाई ने धीरसिंह को पकड़ लिया और गणेश नंदा ने मृतक धीरसिंह के गले पर बके से वार किया। इससे उसके गले में काफी चोट आई और थोड़ी देर में धीरसिंह की मौत हो गई।

उसके बाद दोनों ने मिलकर धीरसिंह के शव को पास में बने कुएं में फेंक दिया। जिससे ऐसा लगे कि मृतक धीरसिंह दारू के नशे में कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। आरोप‍ितगण मेहरेबाई निवासी पटेल टोला पायली व गणेश नंदा पिता प्रेमलाल उम्र 62 साल निवासी वार्ड नं. 01 ढीमर मोहल्ला नैनपुर को 10 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया।आरोपित मेहरेबाई से उसका मोबाइल जप्त किया गया व आरोपित गणेश नंदा से उसका मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बका व घटना के समय पहने हुए कपड़े जब्‍त किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप