Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैंड दस्ता रहेगा आकर्षण का केंद्र मेहमान ओडिशा पुलिस की प्लाटून करेगी मार्च पास्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैंड दस्ता आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त रविवार को सुबह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मौजूदगी में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिहर्सल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।

16 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टूआइसी गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एनसीसी की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओडिशा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी।

27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.