Breaking News in Hindi

मिस इंडिया की लिस्ट में भी दलित और आदिवासी नहीं… राहुल गांधी ने फिर दिया जाति जनगणना पर जोर

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना पर जोर दिया है. प्रयागराज में शनिवार को राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन के दौरान जाति जनगणना के महत्व की बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी की सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा, मैंने मिस इंडिया की लिस्ट निकाली उसमें एक भी दलित, आदिवासी, ओबीसी महिला का नाम मुझे नहीं मिला.

जातिगत जनगणना की जरूरत को सामने रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, 90% बहुजन – दलित, आदिवासी, OBC, अल्पसंख्यक और गरीब सामान्य वर्ग के वो मेहनतकश और हुनरमंद लोग हैं जिनके अवसरों से वंचित होने की वजह से देश की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है, ये स्थिति वैसी ही है जैसे 10 सिलेंडर के इंजन को सिर्फ 1 सिलेंडर से चलाया जाए और 9 का इस्तेमाल ही न किया जाए.

मिस इंडिया में नहीं आदिवासी, दलित महिला

राहुल गांधी ने कहा, मैंने मिस इंडिया कि लिस्ट देखी और सोचा कि इसमें तो आदिवासी महिला होगी, एक दलित महिला तो होगी, लेकिन मिस इंडिया की लिस्ट में भी न दलित है न आदिवासी, कोई नहीं है. उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट की बात होगी, बॉलीवुड की बात होगी, लेकिन किसानों की बात नहीं होगी, मजदूरों की बात नहीं होगी, आपने कभी मीडिया में मौची का इंटरव्यू देखा है.

पीएम मोदी पर किया हमला

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, सब दिखाते हैं कि मोदी जी गले लग गए और हम सुपर पावर बन गए, उन्होंने पूछा कि हम सुपर पावर कैसे बन गए जब हमारी 90 प्रतिशत आबादी उसमें शामिल ही नहीं है, बेरोजगार है. राहुल गांधी ने कहा 90 प्रतिशत आबादी के बिना देश नहीं चल सकता.

“90 प्रतिशत के लिए न अवसर, न तरक्की”

जाति जनगणना को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी को जनता की बात सुन कर जातिगत जनगणना करवानी ही होगी, अगर वह खुद नहीं करेंगे तो अगले पीएम को करते हुए देखेंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा, संविधान हर एक भारतीय को न्याय और बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन कड़वी सच्चाई है कि देश की जनसंख्या के 90% के लिए न तो अवसर हैं और न ही तरक्की में उनकी भागीदारी है. जातिगत जनगणना की जरूरत को सामने रखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जातिगत जनगणना से सिर्फ जनसंख्या की गिनती ही नहीं होगी बल्कि समाज का एक्स-रे भी सामने आ जाएगा, ये पता चल जायेगा कि देश के संसाधनों का वितरण कैसा है और कौन से वर्ग हैं जो प्रतिनिधित्व में पीछे छूट गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....