Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

मुंबई इंडियन्स से फिर जुड़े लसिथ मलिंगा, इस बार मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियन्स ने शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल मलिंगा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे।

40 साल के मलिंगा आगामी सत्र से पहले मार्क बाउचर की अगुवाई वाली कोचिंग दल से जुड़ेंगे जिसमें मुंबई इंडियन्स टीम के उनके पूर्व साथ कीरोन पोलार्ड (बल्लेबाजी कोच) भी है। फ्रेंचाइजी का मानना था कि तीन पूर्व क्रिकेटर ‘डगआउट में एक मजबूत साझेदारी बनाएंगे।’ मलिंगा इस फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों के गेंदबाजी कोच है जिसमें मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और एसए20 में एमआई केपटाउन की टीम शामिल है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग दल का हिस्सा रहे मलिंगा ने कहा, ‘मैं मार्क (बाउचर), पॉली (पोलार्ड), रोहित (शर्मा) और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं जिसका दृष्टिकोण मुझे पिछले सत्र में पसंद आया था। मुंबई इंडियन्स की युवा प्रतिभा में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है।’ लिंगा मुंबई इंडियन्स के साथ खिलाड़ी के तौर पर 11 सत्र तक जुड़े रहने के बाद 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटोर थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.