Breaking News in Hindi

मुंबई से आने वाली कई ट्रेनों में नोरूम, गरीबरथ की प्रतीक्षा सूची पहुंची 299 पर

जबलपुर। दीपावली से ठीक एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 130, थर्ड एसी इकोनोमी में 65, थर्ड एसी में 85, सेकेंड एसी में 52 एवं फस्र्ट एसी में 17 है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है।

मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है

सीएसटीएम-जबलपुर के मध्य सीधी चलने वाली एक मात्र गरीबरथ एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को टिकट की प्रतीक्षा सूची 299 पर पहुंच गई है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है, जो जबलपुर से होकर गुजरती हैं।

जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं

जबलपुर से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, पटना, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें तो दीपावली के पहले से लेकर छठ तक फुल हैं। दिल्ली, इंदौर, रायपुर, जयपुर से जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं। इनमें प्रतीक्षा सूची लंबी होना आरंभ हो गया है।

मुंबई से आने वाली ट्रेनों में स्थिति….

  • 24 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में थर्ड एसी में नोरूम।
  • 24 अक्टूबर : गरीबरथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 152।
  • 25 अक्टूबर : 16 में से दो ट्रेन में नोरूम।
  • 25 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी व सात ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।
  • 26 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में नोरूम।
  • 26 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी, चार ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।
  • 27 अक्टूबर : 15 ट्रेन में से चार ट्रेन में नोरूम।
  • 27 अक्टूबर : कुछ अन्य ट्रेनों के स्लीपर और एसी में भी नोरूम।
  • 28 अक्टूबर : 16 में नौ ट्रेन में नोरूम।
  • 29 अक्टूबर : 16 में से आठ ट्रेन में नोरूम।
  • 30 अक्टूबर : 14 में से 11 ट्रेन में नोरूम।
  • 31 अक्टूबर : 16 में से पांच ट्रेन में नोरूम।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...